क घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ ही कई स्थानों से एसी वायर चोरी करने वाले चोर व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया

काशीपुर। एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ ही कई स्थानों से एसी वायर चोरी करने वाले चोर व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने बताया कि बीती 16 मार्च को मान्यवर शोरूम के मैनेजर रवि प्रसाद पुत्र लोकेश्वर प्रसाद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि कोई व्यक्ति छत पर लगे चार एसी के आउटडोर तोड़कर अन्दर के पार्टस व काॅपर वायर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं बीती 1 अप्रैल को मौहल्ला कानूनगोयान निवासी शीशपाल यादव ने तहरीर सौंपकर बताया कि उनके दरवाजे का कुंडा काटकर चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी इत्यादि चोरी कर ले गये। पुलिस ने इस मामले की भी रिपोर्ट दर्ज की। दोनों मामलों के खुलासे को तत्पर पुलिस ने तमाम मशक्कत के उपरांत मौहल्ला महेशपुरा निवासी मोबीन पुत्र कमर अली तथा मौहम्मद नफीस पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मोबीन कई जगह से एसी वायर चोरी कर चुका है। उसके द्वारा ही मौहल्ला कानूनगोयान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि नफीस चोरी का माल खरीदता है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज के अतिरिक्त उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, का. प्रेम सिंह व गिरीश मठपाल शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement