सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का प्रमाण पत्र मिलने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने आईटीआई थानाध्यक्ष को दी बधाई।*

*सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का प्रमाण पत्र मिलने पर एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने आईटीआई थानाध्यक्ष को दी बधाई।*

*गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा थाना आईटीआई को राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में चुना गया*

*कानून व्यवस्था, इन्वेस्टिगेशन,अपराध नियंत्रण, जनता से संव्यवहार व स्वच्छता जैसे अनेक महत्वपूर्ण मानकों पर मिला बेस्ट थाने का प्रमाण पत्र।*

*ऊधम सिंह नगर पुलिस के लिए है यह गर्व का विषय*

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऊधम सिंह नगर के थाना आईटीआई को राज्य के सर्वश्रेष्ठ थाने के रूप में चुना गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मा0 राज्यपाल उत्तराखंड  द्वारा थानाध्यक्ष आईटीआई श्री प्रवीण कोश्यारी को देहरादून में सर्वश्रेष्ठ थाने का प्रमाण पत्र दिया गया। निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी को सन 2017 में भी थानाध्यक्ष ऋषिकेष रहते हुए टॉप टेन में उत्कृष्ट थाने का प्रमाण पत्र मिल चुका है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा  द्वारा इस उपलब्धि पर थानाध्यक्ष आईटीआई को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement