



पर्यावरण दिवस पर खनन विभाग ने खनन क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया
खनन अधिकारी मनीष ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करने की अपील की
रुद्रपुर शांतिपुरी किच्छा खनन क्षेत्र के आसपास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खान अधिकारी मनीष परिहार की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
रुद्रपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उधमसिंहनगर के तत्वावधान में शांतिपुरी किच्छा खनन क्षेत्र के आसपास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खान अधिकारी मनीष परिहार की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं दर्जनों ग्रामवासियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर क्षेत्र को हरित बनाने का संकल्प लिया। जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान खनन क्षेत्र के आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया

