दुबई शासक के भाई का निधन
वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क
संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया। सोमवार को शेख मोहम्मद ने उनके निधन की पुष्टि की।
शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन के बाद दुबई में 10 दिन के शोक की घोषणा की गई है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद शाही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।
अभी उनके निधन के कारण और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी जारी किए जाने की उम्मीद है।





