झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत

झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बाइक, 17 वर्षीय किशोर की मौत

गढ़वा के मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब छह फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 17 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 16 वर्षीय कुंदन कुमार घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद मनीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घायल कुंदन का प्राथमिक उपचार किया गया। मृतक बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतीरिया गांव का रहने वाला था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर ने दोनों युवकों के नशे की हालत में होने की बात बताई है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement