बिहार: सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों के 2624 पद खाली, जल्द बहाली की मांग

बिहार: सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों के 2624 पद खाली, जल्द बहाली की मांग

बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी दूर करने के लिए 2624 रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग उठी है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फार्मासिस्टों के 2473 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में अब तक 870 डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति हुई है, जबकि 1603 पद अभी खाली हैं। इसके अलावा 1021 नए पद भी सृजित किए गए हैं, जिन पर नियुक्ति की जानी है।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन छात्र संघ ने रविवार को राज्य सरकार से सभी रिक्त पदों पर जल्द बहाली पूरी करने की मांग की। संगठन का कहना है कि अस्पतालों में फार्मासिस्टों की पर्याप्त संख्या होने से दवाओं के वितरण, सुरक्षित भंडारण और स्टॉक का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया सरकार के नियमों और न्यायिक आदेशों के अनुरूप आगे बढ़ाई जानी चाहिए। बड़ी संख्या में पद खाली रहने से अस्पतालों में दवा वितरण और भंडार प्रबंधन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रिक्त पदों पर नियुक्ति में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement