ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का 50 हजार रुपये मुआवजा मांगा, राजकुमार ठुकराल धरने पर बैठे

ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का 50 हजार रुपये मुआवजा मांगा, राजकुमार ठुकराल धरने पर बैठे

 

रुद्रपुर।

 

ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित किसान को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। ठुकराल ने चेतावनी दी कि किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग

की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement