दिनेशपुर में अवैध कच्ची शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 43 लीटर शराब बरामद
🚔 थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
थाना दिनेशपुर पुलिस की अवैध शराब के तस्करों पर लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब बरामद, अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा दिनांक 25.10.2026 को भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।
🔹 प्रथम मामला
दिनांक 25.10.2026 को थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा पार्वती वाटिका कॉलोनी, लखीमपुर में बने एक खाली प्लॉट से अभियुक्त जंगीर सिंह पुत्र श्री पैड सिंह, निवासी अर्जुनपुर, थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना दिनेशपुर पर FIR संख्या 174/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
🔹 द्वितीय मामला
दिनांक 25.10.2026 को थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा संस्कृति स्कूल गेट से लगभग 25 मीटर आगे से अभियुक्त दयाराम पुत्र श्री राम भरोसे, निवासी जयनगर नंबर-1, थाना दिनेशपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना दिनेशपुर पर FIR संख्या 175/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
🔹 तृतीय मामला
दिनांक 25.10.2026 को थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा आनंदखेड़ा गैस गोदाम वाली रोड से अभियुक्त सोमनाथ विश्वास पुत्र श्री बलाई विश्वास, निवासी खानपुर नंबर-1, थाना दिनेशपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 11 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना दिनेशपुर पर FIR संख्या 176/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना दिनेशपुर
जनपद ऊधमसिंहनगर




