बिहार: धनतेरस पर बदली ग्राहकों की पसंद, आईफोन और गेमिंग लैपटॉप की बढ़ी मांग

बिहार: धनतेरस पर बदली ग्राहकों की पसंद, आईफोन और गेमिंग लैपटॉप की बढ़ी मांग

धनतेरस और दीपावली को लेकर भागलपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी का ट्रेंड बदल रहा है। इस बार ग्राहक पारंपरिक घरेलू उपकरणों के साथ प्रीमियम गैजेट्स पर भी खर्च कर रहे हैं। मोबाइल में आईफोन प्रो मैक्स की मांग बढ़ी है, जबकि घरेलू उपकरणों में डबल डोर फ्रिज और 32 से 43 इंच के स्मार्ट टीवी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं।

कारोबारियों के मुताबिक, आसान फाइनेंस, जीरो प्रतिशत ईएमआई, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स के कारण ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। आईफोन प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है, जबकि अन्य आईफोन मॉडल लगभग 80 हजार रुपये से उपलब्ध हैं। लैपटॉप बाजार में भी छात्रों और युवाओं के बीच गेमिंग व ग्राफिक्स कार्ड वाले मॉडल की मांग बढ़ी है, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये से शुरू होती है।

टीवी की श्रेणी में 32 इंच के स्मार्ट टीवी की कीमत लगभग 13 से 20 हजार रुपये और 43 इंच के टीवी की कीमत 25 से 50 हजार रुपये तक बताई गई है। कारोबारियों के अनुसार, 32 और 43 इंच के स्मार्ट टीवी की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शोरूम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त उपहार, कैशबैक और होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement