राजस्थान: झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान: झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा सोमवार को उस समय हुआ, जब मजदूर सड़क निर्माण के लिए बजरी मिलाने का काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, बजरी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। इसके बाद मशीन में करंट दौड़ गया और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर धरना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement