फिरौती के लिए अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पीड़ित परिवार ने किया सम्मानित

रुद्रपुर। शहर में बीती 11 जून को रुद्रपुर क्षेत्र से बच्ची गायब हो गई थी। जिसके संबंध में बच्ची के माता-पिता को अपहरणकर्ता द्वारा फोन पर 15 लाख की फिरौती बच्ची को वापस करने हेतु मांगी गई। तत्पश्चात एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा बच्ची को सकुशल वापस बरामद किया गया। जिसपर बच्ची के परिजनों द्वारा एसएसपी मंजूनाथ टीसी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व उनके कार्यों की प्रशंसा की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement