मध्य प्रदेश: सिंधिया परिवार की 40 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी पर 10 हजार जुर्माना

मध्य प्रदेश: सिंधिया परिवार की 40 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी पर 10 हजार जुर्माना

ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी अदालत में साक्ष्य पेश करने नहीं पहुंचीं। इस पर अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।

प्रतिमा देवी ने अपनी तीनों मौसियों वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाए हैं कि उनसे संपत्ति विवाद के समझौते पर धोखे से हस्ताक्षर कराए गए थे। उन्होंने अदालत में समझौते को चुनौती देते हुए आवेदन दिया था। कोर्ट ने उनके आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने का अवसर दिया, लेकिन निर्धारित तारीख पर वह उपस्थित नहीं हुईं।

दूसरी ओर, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे, उषा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अदालत में आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि समझौते पर सभी पक्षों ने अपनी सहमति से हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने समझौते के बाद पारिवारिक मुलाकातों और साथ हुए कार्यक्रमों का भी हवाला दिया है। अब 2 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में प्रतिमा देवी के साक्ष्य और मामले की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement