अमेरिका: जेनसन हुआंग विवाद पर बोले ट्रंप, चीन की खूबसूरत महिलाओं को बताया जाता है जासूस

अमेरिका: जेनसन हुआंग विवाद पर बोले ट्रंप, चीन की खूबसूरत महिलाओं को बताया जाता है जासूस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी कंपनी से विदाई को त्रासदी बताया है। ट्रंप ने हुआंग को शानदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह तकनीक के क्षेत्र में अपने समय से करीब दस साल आगे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनकी बातचीत में मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर चर्चा हुई थी।

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि बातचीत के दौरान हुआंग का जिक्र संभवतः संक्षेप में हुआ था। इसी दौरान उन्होंने टिप्पणी की कि चीन से आने वाली हर खूबसूरत महिला को जासूस मान लिया जाता है। ट्रंप ने चीनी कारोबारी ऐलिस हुआंग का जिक्र करते हुए कहा कि वह चिप्स खरीदने वाली एक बिजनेसवुमन थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारी ऐलिस हुआंग के चीन के सुरक्षा मंत्रालय से कथित संबंधों और संवेदनशील जानकारी साझा करने की आशंका की जांच कर रहे हैं। हालांकि, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐलिस जासूस थीं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आरोप स्थापित होते नहीं सुना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement