रुद्रपुर में बालाजी धाम का सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रूद्र महोत्सव शुरू, श्री नरसिंह भगवान के अवतार को समर्पित यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, स्थापना दिवस पर देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिल
रुद्रपुर। बालाजी धाम के भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं स्थापना दिवस के अवसर पर सप्त दिवसीय हनुमत एवं महा रूद्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भगवान के विभिन्न अवतारों को समर्पित महायज्ञ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री नरसिंह भगवान के अवतार को लेकर विशेष यज्ञ आहूत किया गया।
बालाजी धाम के सदस्य भारत भूषण चुघ ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव के दौरान गरुड़ वाराह हयग्रीव जी और महा रूद्र के महायज्ञ भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बालाजी धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2020 में गुरुदेव महाराज द्वारा इस धाम की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से ही यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। गदरपुर रोड पर एमेनिटी स्कूल के पास स्थित इस धाम में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं।
भारत भूषण चुघ ने बताया कि पिछले दिनों धाम की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 75 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर देश के जाने-माने संत और महात्मा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर आचार्य वीरेश्वर दातार, अनिमेष दातार, राजू शर्मा, वेद प्रकाश, हर्ष, सुधांशु, मयूर, सत्य, मुदित, अंकित, आयुष्मान, राजेंद्र, ओम प्रकाश, पवन उपाध्याय, आनंद अधिकारी, कृष्णानंद, तोयनाथ, बैकुंठ, रवि पांडे, खेमराज, राहुल और अशोक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।




