ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनेशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के मुकदमे में फरार चल रहे पीलीभीत निवासी 30 वर्षीय मुखत्यार को घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
दिनेशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दिनेशपुर पुलिस ने एक और फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखत्यार पुत्र माला सिंह (30 वर्ष) निवासी ग्राम टाटरगंज, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 136/2023 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 
इस कार्रवाई में एएसआई होशियार सिंह और हेड कांस्टेबल 640 जगत सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में फरार और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




