बिहार: मुजफ्फरपुर में SSP का बड़ा एक्शन, दो थानेदार हटाए; नए अफसरों को मिली जिम्मेदारी

बिहार: मुजफ्फरपुर में SSP का बड़ा एक्शन, दो थानेदार हटाए; नए अफसरों को मिली जिम्मेदारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रदर्शन के चलते पीयर थाना और कच्ची-पक्की ओपी के प्रभारी अधिकारियों को उनके पद से हटाकर पुलिस केंद्र वापस भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, विक्की कुमार को पीयर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला आसूचना इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को कच्ची-पक्की ओपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह बदलाव कार्यहित, लोकहित और रिक्त पदों के आधार पर किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीयर थाना के तत्कालीन प्रभारी कुंदन कुमार के खिलाफ लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी कुमारी पुष्पा का कार्य निष्पादन और अपराध नियंत्रण संतोषजनक नहीं पाया गया। दोनों अधिकारियों को पुलिस केंद्र वापस भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement