नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा की जा रही कार्यवाही से नाराज कांग्रेसियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन

*नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा की जा रही कार्यवाही से नाराज कांग्रेसियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा ज्ञापन*

 

 

काशीपुर। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई से कांग्रेसियों में नाराजगी है। आज कांग्रेसियों ने एसडीएम कोर्ट में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध और द्वेष भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस की तरफ से उपाजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपतिको भी ज्ञापन भेजा गया, जिसमें केंद्र सरकार की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, अरूण चौहान,शफीक अहमद अंसारी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, अनुपम शर्मा, सुभाष पाल, इन्दर सिंह, महेन्द्र बंदी, अफसर अली, त्रिलोक सिंह अधिकारी, इंदूमान, जया शर्मा, प्रदीप जोशी, सुहेल खान आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement