एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने डिजिटल वॉलिएंटर्स के साथ की मीटिंग, साइबर अपराध की रोकथाम पर हुई चर्चा

रुद्रपुर। जिले के एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद उधम सिंह नगर में कार्यरत डिजिटल वॉलिंटियर्स के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य साइबर के माध्यम से बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए आमजन को किस तरह साइबर फ़्रॉड से जागरूक किया जाए व सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक व झूठी सूचनाओं को किस तरह रोका जा सकता है इस पर विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी द्वारा बताया गया कि आने वाला समय डिजिटल वॉर का होगा अतः हमें पहले से ही डिजिटल वारियर्स तैयार करने होंगे जो आने वाले समय में देश व राज्य की रक्षा कर सकें। मीटिंग में सीओ ऑपरेशन परवेज अली, एलआईयू इंस्पेक्टर व जनपद के डिजिटल वॉलिएंटर्स मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement