आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल रूद्रपुर के छात्रों का बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रुद्रपुर। सी.बी.एस.सी के कक्षा बारहवीं के परीक्षाफल में आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, भूरारानी की छात्रा हरमन कौर बब्बर (कामर्स संकाय) ने 99.6% अंकों के साथ उत्तराखण्ड राज्य व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु जोशी (कला सकाय) ने 98.4% तथा आर्यन गर्ग (विज्ञान संकाय)में 97.4% अंक प्राप्त किए। कुल पंजीकृत 191 विद्यार्थियों में से 63 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक एवं 81 विद्याार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रबंधक विंग कमांडर एच.के. राय, डायरेक्टर मोहित राय, संचालिका निधि राय एवं प्रधानाचार्या भावना भनोत ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विंग कमांडर एच.के. राय ने बच्चों को देश के प्रति अपने कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वे ही देश के भावी कर्णधार हैं, उन्हें अपने कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करते हुए अपने माता-पिता, विद्याालय तथा देश का नाम रोशन करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement