आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एक हजार तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) बांटने की तैयारी लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर परिवार ने बड़ी तन्मयता के साथ पूर्ण कर ली है

काशीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एक हजार तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) बांटने की तैयारी लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर परिवार ने बड़ी तन्मयता के साथ पूर्ण कर ली है। अब समय आ गया है इन्हें वितरित करने का। “वो क्या मुकाम होगा जो हासिल न हो सके, बस यूंही साथ देते चलो ऐ साथियों।” इन शब्दों के साथ विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लॉ. अनुराग सोलंकी, सचिव लॉ. गौतम मेहरोत्रा व कोषाध्यक्ष लॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि तन्मयता से तैयार किये गए इन तिरंगों के वितरण हेतु शुक्रवार, 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे से एक सामूहिक रैली का आयोजन किला बाज़ार से महाराणा प्रताप चौक तक किया जा रहा है, जिसमें आप सभी की उपस्थिति भी सादर प्रार्थनीय है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सहभागिता हेतु क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एमएनए विवेक रॉय व एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने अपनी सहमति प्रदान की है। उपरोक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से आहवान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए हमारे आत्मविश्वास में अपना सहयोग देने की कृपा करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement