विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेको को पात्र व्यक्तियों को किए प्रदान

*विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेको को पात्र व्यक्तियों को किए प्रदान*

 

 

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेक पात्र व्यक्तियों को प्रदान किये। अपने कार्यालय में चेक वितरण करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि गरीब परिवार की पुत्री की शादी के प्रति 18 गरीब परिवारों को, एक कैंसर पीड़ित मरीज के उपचारार्थ एवं एक अग्नि पीड़ित सहित 20 लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 2 लाख 15 हजार रूपये के चेकों का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि लाचार, जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को सरकार से मिलने वाली हर संभव सहायता उन्हें दिलाए जाने हेतु वह सदैव प्रयास करते रहेंगे। चेक प्राप्त करने वालो में जयप्रकाश, उषा देवी, धर्मवती, शहाना बेगम, नरेश कुमार, रामपाल सिंह, अरविंद सिंह, वहीदन, मालती देवी, नन्हे सिंह, सावित्री देवी, नंदकिशोर, आकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, सुरेशवती, राम सिंह, जनक सिंह, एवं नजाकत खां थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement