संस्कार भारती द्वारा श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता 19 अगस्त को रामलीला ग्राउंड में मनाई जाएगी

*संस्कार भारती द्वारा श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता 19 अगस्त को रामलीला ग्राउंड में मनाई जाएगी*

 

 

काशीपुर। संस्कार भारती काशीपुर ने श्री कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता 19 अगस्त को श्री रामलीला सभागार में कराने का निर्णय लिया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्कार भारती के सभी कार्यकर्ता काशीपुर क्षेत्र के लगभग 35 से 40 विद्यालयों व प्ले स्कूल में जाकर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देगें। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में होगा जिसमें लल्ला वर्ग में 1 दिन से 3 वर्ष तक तथा कान्हा वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 6 वर्ष तक के बालक व बलिकाएं प्रतिभाग कर सकेगें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगभग दस हजार फाॅर्म बांटे जायेंगे। नगर के अनेक प्रतिष्ठानों में भी फाॅर्म उपलब्ध रहेगें जहाँ इनको भरकर जमा भी किया जा सकेगा। इस संदर्भ में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत वन्देमातरम् गौरवगान का गायन नगर के अनेक स्थानों पर 15 अगस्त को प्रातः 6.30 बजे किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता सुशील पाठक ने जबकि संचालन कपिल अग्रवाल ने किया। बैठक में अभिषेक पाठक , सुभाष चंद्र शर्मा, शेष कुमार सितारा, पंकज अग्रवाल, प्रदीप दनाई, अंबरीश गर्ग, अखिल पाठक आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement