UKSSSC Paper Leak : हाकम सिंह का करीबी जेई गिरफ्तार, कई और रडार पर

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में धामपुर का जेई ललित राज शर्मा एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ उसे आज न्यायालय में पेश करेगी। मामले में अब तक 20 गिरफ्तारी एसटीएफ कर चुकी हैं। अन्य कई रडार पर है। जेई के फ्लैट पर 25-30 छात्रों ने लीक पेपर को सॉल्व किया था। वहीं नकल के अड्डे पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोग इकट्ठा हुए थे। वहीं बड़े खुलासे को एसटीएफ की टीम यूपी और आंध्र प्रदेश रवाना हुई है। उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के साथ पेपर लीक कराने में शामिल जेई को एसटीएफ ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि हाकम सिंह ने धामपुर क्षेत्र में नकल सेंटर बनाकर वहां पेपर की तैयारी युवाओं को कराई। यहां लीक पेपर के प्रश्न पढ़ाए गए। सामने आया कि यहां तीन लोग शामिल रहे। इसमें एक जेई एसटीएफ की रडार पर था। वह हाल में सहारनपुर में तैनात है। एसटीएफ ने गुरुवार को उसे अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान उससे भर्ती घपले से जुड़े सवाल किए गए। उसने एसटीएफ को गुमराह किया। हिरासत में लिए गए जेई की पत्नी भी उत्तराखंड में जेई बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement