चार वर्षीय मासूम के लिए काल बना ट्रैक्टर ट्राली, टक्कर से हुई दर्दनाक मौत

दिनेशपुर। शनिवार को नगर के वार्ड सात निवासी प्रवीण नारंग की चार वर्षीय मासूम परी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां हालात चिंताजनक होने पर 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजन सदमे में हैं उनका रो रोकर बुरा हाल है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement