लालकुआं। उत्तराखंड की 11 कांग्रेस सीटों पर विधानसभा के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं लालकुआं विधानसभा में भी इस खबर के वायरल होते ही पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के घर पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया समाचार लिखे जाने तक पूर्व मंत्री के घर के आगे समर्थकों और गाड़ियों का हुजूम जमा हो गया था इधर हरीश चंद्र दुर्गापाल ने समर्थकों के दबाव को देखते हुए भावुक होते हुए कहा की मेरे साथ 2012 जैसा वातावरण पुनः बना दिया गया है जब कांग्रेस के सर्वे में प्रत्याशी के तौर पर सबसे ऊपर उनका नाम चल रहा था तो इस बार फिर ऐसा करना विकास की पक्षधर लाल कुआं विधानसभा की जनता के साथ बेईमानी होगी उन्होंने कहा कि बीते पाँच वर्ष में जनसरोकारों के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष किया है और यदि कांग्रेस ने इस बार जनभावना को दरकिनार करते हुये कोई अलग फैसला लिया तो वो अपने समर्थकों की भावना को ध्यान में रखते हुये आगे की रणनीति तय करेंगे।
Related Posts
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे धामी हुए पास, उतर रहे अपेक्षाओं पर खरे: बंशीधर भगत
ख़बर शेयर करें -देहरादून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वंशीधर भगत ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री…
उत्तरकाशी थराली में बादल फटने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
ख़बर शेयर करें -उत्तरकाशी थराली में बादल फटने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए…
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ दिवार्षिक महाधिवेशन ! उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के दिवार्षिक महाधिवेशन 2025 में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । वहीं मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारीयो और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में ईमानदारी , मेहनत और समर्पण के साथ काम करिए क्योंकि आज हमारा राज्य हर छेत्र में एक मॉडल बन रहा है। भारत के अंदर रहने वाले प्रवासी भी गौरवान्वित हो रहे है कि प्रदेश प्रगति कर रहा है। इसीलिए हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । सीएम ने कहा कि आज बेरोजगारी दर में कमी आई है , स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है , रोपवे पर काम शुरू हो गया है , ऋषिकेश करणप्रयाग रेलवे का काम चल रहा है , पहाड़ों की तरफ रेल लेजाने का सपना साकार हो रहा है ऑल वेदर रोड बन गई है वहीं हमारी सरकार राज्य को देश का अग्रिणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है । वहीं मुख्य सचिव आनन्द बर्धन ने भी इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी ।
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ दिवार्षिक महाधिवेशन ! उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के दिवार्षिक महाधिवेशन 2025 में आज…





