कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की न्यू GRAND VITARA की भव्य लांचिग

रुद्रपुर। शहर स्थित आकांशा ऑटोमोबाइल में आज न्यू ग्रेंड विटारा की भव्य लांचिग हुई। ग्रेंड विटारा की लांचिंग प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को रुद्रपुर में स्थित नेक्सा कार के शोरूम में पहुंचकर नैक्सा की ग्रैंड विटारा कार के लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रैंड विटारा कार का उद्घाटन किया। इस दौरान शोरूम के ऑनर ने मंत्री जोशी को गाडी के फीचर्स के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने शोरूम ऑनर पुनीत अग्रवाल एवं अंकित मित्तल और सीईओ मुरारी चौधरी को और उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, ऑनर पुनीत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सीईओ मुरारी चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement