एसओजी की टीम ने स्मेक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसओजी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर 6.40 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। एसओजी की टीम ने आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम नन्दरामपुर तिराहे के पास से आलू फार्म बंगाली कालोनी निवासी विनोद कुमार पुत्र शक्ति राय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक जनपद रामपुर के ग्राम दडियाल निवासी एक व्यक्ति से 1200 रूपये ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदकर लाता है तथा नशेड़ियों को ढाई-तीन हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचता है। पुलिस ने आरोपी का धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय में पेश किया है। टीम में एसआई ललित बिष्ट, कां. दीपक कठैत, विनय कुमार व प्रदीप कुमार शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement