भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने हिंदी दिवस के अवसर पर 2022- 23 के लिए अपनी पहली पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की

 

 

काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अपनी पहली पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम शैक्षणिक भवन में आयोजित किया गया था, जिसमें छात्रों, संकाय सदस्यों कर्मचारियों और शोधार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित लेखकों की लगभग 200 पुस्तकें प्रदर्शित की गई थीं। इस अवसर पर लाईब्रेरी कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. कुनाल ने हिंदी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भले ही हिन्दी हमारी मातृभाषा है, किंतु आज भी इसके व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। लाईब्रेरियन डा. आसिफ खान ने पुस्तकों एवं उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनमें ज्ञान का भंडार है। आईआईएम स्टूडेंट फर्स्ट ईयर एमबीए अकीला एवं अमृता कचोले ने भी हिन्दी की उपयोगिता पर जोर दिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर अलका आर्य, जया रावत असिस्टेंट लाइब्रेरी, इन्फॉर्मेशन एंड साइंस एग्जीक्यूटिव, लकी डांगरे लाइब्रेरी प्रोफेशनल, संजीव कुमार लाइब्रेरी प्रोफेशनल, प्राग चंद लाइब्रेरी अटेंडेंट, विनीत कुमार लाइब्रेरी अटेंडेंट, स्टाफ सदस्य उमाशंकर सिंह, प्रकाश चंद्र व मनोज आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement