सावधान हुड़दंगियों: अब रोजना चलेगा ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रोम, नए साल के जश्न को लेकर SSP डॉ. मंजूनाथ ने लिया फैसला

रुद्रपुर। शहर में हुड़दंग मचाने वाले एक बार फिर सावधान हो जायें क्योंकि जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुनः ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रोम चलाने के निर्देश दे दिये हैं। वसुन्धरा दीप से खास बातचीत में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नए साल व क्रिसमस के जश्न को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और पूर्व में चलाया गया ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रोम पुनः शुरु किया जा रहा है, जिसके निर्देश पुलिस अधिकारियों को दे दिये गए हैं। जिले में किसी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही को अमल में लायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement