SSP पहुंचे BHEL, अधिकारी व कर्मचारियों को दिये सतर्कता संबंधी जरुरी सुझाव; किया वृक्षारोपण

रुद्रपुर। जिले के एसएसपी डॉं. मंजूनाथ टीसी आज शहर स्थित भारत हेवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड पहुंचे। जहां उन्होंने कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्कता संबंधी जरुरी सुझाव दिये। साथ ही एसएसपी डॉं. मंजूनाथ टीसी ने कंपनी परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
संस्था के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी गणों को एसएसपी द्वारा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में होने वाले अपराधों व अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया व भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उक्त गोष्टी में पी०के०उपाध्याय जनरल मैनेजर बीएचईएल, आर०के०सक्सेना एजीएम ऑपरेशन, ए०के० पांडे एजीएम फाइनेंस, एस के मित्तल हेड ऑफ विजिलेंस, सोहन कुमार डिप्टी इंजीनियर विजिलेंस उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement