कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की देहरादून ले जाते वक्त हुई मौत

काशीपुर। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज को देहरादून ले जाते वक्त मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। दभौरा मुस्तकम अजीतपुर निवासी 20 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह बीती 13 जून को बाइक से जा रहा था कि महादेव क्रेशर के पास एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सायं विक्रम की हालत ज्यादा बिगड़ गयी। परिजन उसे देहरादून ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement