



रुद्रपुर/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कई मोर्चों के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। जिसमें ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार धीरेंद्र मिश्रा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष, श्रीकांत राठौर को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष, शशांक बिष्ट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, हरीश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष, विमला मुण्डेला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, महेन्द्र वाल्मिकी को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं।