![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2024-02-26-at-12.02.13-PM-2.jpeg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/AKANKSHA-AUTOMOBILES-R-PVT.-LTD.-scaled-1.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/20x12-krishan-hospital-rudrapur_240405_213713.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/LSC-Kumar315x315.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-04-01-at-2.28.31-PM.jpeg)
रूद्रपुर। सिडकुल चौक पर भगवान परशुराम जी के नाम से बने तिराहे का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं- सुरेश चन्द्र शर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी हिंदुओं के पूज्य हैं। उनके नाम पर जल्द ही सिडकुल तिराहे का भव्य निर्माण किया जाएगा। आज भूमि पूजन के साथ इसकी शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी के नाम से तिराहे या चौराहे का नाम रखने की मांग ब्राम्हण समाज लंबे समय से कर रहा था। आज यह मांग पूरी होने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में धार्मिक भावनाओं का हमेशा सम्मान किया जाता है। धार्मिक भावनाओं का अनादर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भगवान परशुराम जी की नाम पर तिराहे का भव्य निर्माण होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता उत्तम दत्ता,तरुण दत्ता,राकेश सिंह,ब्राह्मण सभा के पं- सुरेश चंद्र शर्मा, पण्डित मुकेश वशिष्ठ, नगर अध्यक्ष नितिन कौशिक,तरुण दत्ता,राकेश सिंह,भारत भूषण चुघ,इंद्रेश मिश्रा, संदीप मिश्रा,जुगल बल्लभ शर्मा,रामकिशन शर्मा,कुलदीप शर्मा,प्रमोद शर्मा, संजीव शर्मा,पंडित सुनील शर्मा,नवीन नैनवालप्रदीप शर्मा,अमित गोड,देव शर्मा, सरोज त्रिवेदी,आदेश भारद्वाज,राम अवतार शर्मा आदि समस्त ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।