Homeउत्तराखंडभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

Spread the love

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

 

काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशीपुर विधान सभा में काशीपुर महानगर, काशीपुर ग्रामीण, आवास विकास मंडल की कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आर्यनगर स्थित लोहिया मार्केट में किया गया, जिसमें तीनो मंडल के 69 पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकार्यो को संगठनात्मक क्या कार्य करने चाहिए। सोशल मीडिया और आईटी का महत्व महामंत्री और उपाध्यक्ष को क्या कार्य करने चाहिए, महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती उषा चौधरी ने बूथ सशक्तिकरण और बूथ अंतर्गत होने वाले 6 कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बूथ अध्यक्ष को क्या कार्य करने चाहिए, इस पर अपना संबोधन दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इन्तजार हुसैन ने कहा कि हमारा संगठन सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी है। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता का भाव समाज को देने का कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को अपने मंडल में प्रत्येक दिन अपने पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए संपर्क संवाद करना चाहिए जिससे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की नंबर पार्टी बनी है तो इसमें कार्यकर्ताओं का योगदान है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश की सभी विधानसभाओं में इस प्रकार का कार्यक्रम हम करने जा रहे हैं। प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्पसंख्यक बहनों को एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर देने का कार्य किया जिससे मुस्लिम समाज दीन और दुनिया की तालीम हासिल कर सके। चंडोक ने कहा कि आज मोदी सरकार में मुस्लिम समाज का सशक्तिकरण किया जा रहा है न कि तुष्टिकरण। श्री चंडोक ने उस्ताद योजना का जिक्र किया और कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम भाई बहन हस्तशिल्प कलाकर को उनकी इच्छानुसार आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है। जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी रिजवान हुसैन ने कहा कि हर जिले के पदाधिकारी को मंडल में और मंडल के पदाधिकारी को बूथ पर महीने में पांच दिन अवश्य प्रवास करना चाहिए। प्रवास संगठन को मजबूत करने की कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री यासीन शेख ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक निकाय प्रकोष्ठ सुशील शर्मा, काशीपुर महानगर अध्यक्ष फारूख खान, काशीपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जावेद चौधरी, आवास विकास मंडल अध्यक्ष दिलशाद हुसैन, महानगर महामंत्री आरिफ खान, फरहान खान, जिला उपाध्यक्ष मौहम्मद अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लईक आजाद, भरतपुर मेघावाला मंडल अध्यक्ष जाहिद हुसैन, महुआखेड़ा मंडल अध्यक्ष नईम अंसारी, फखरुदीन, खलील, इमरान खान, शमशाद हुसैन, शाकिर अंसारी व राबिया बेगम आदि समेत बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!