-->

नगर निगम चुनाव में ईमानदारी से काम करने का फल मिला पूर्व महापौर रामपाल सिंह को  

खबरे शेयर करे -

नगर निगम चुनाव में ईमानदारी से काम करने का फल मिला पूर्व महापौर रामपाल सिंह को

 

 

नगर निगम चुनाव में जी तोड़ मेहनत की थी पूर्व महापौर रामपाल ने

 

 

रुद्रपुर आखिरकार पूर्व महापौर रामपाल सिंह को उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण का फल मिल गया और उन्हें बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है घोषणा होने के बाद पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने वर्तमान महापौर विकास शर्मा और समर्थकों के साथ देहरादून कार्यालय में पदभार ग्रहण किया

 

पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने महापौर रहते हुए शहर में कई विकास कार्य किए थे आज भी उनके विकास कार्यों की चर्चा होती रहती है कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वो क्षेत्र में सक्रिय रहे लोकसभा चुनाव में जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में दिन रात एक करते हुए लोगों के बीच गए और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जिला पंचायत चुनाव में भी पार्टी समर्थित कोमल चौधरी के पक्ष में भी उन्होंने काफी मेहनत की लेकिन कोमल कुछ वोटो से चुनाव हार गई उसके बाद नगर निगम के चुनाव में पूर्व महापौर रामपाल सिंह को वर्तमान महापौर विकास शर्मा के चुनाव जीताने की जिम्मेदारी मिली जिसके बाद पूर्व महापौर रामपाल ने कमान संभालते हुए चुनाव में रणनीति बनाते हुए दिन रात मेहनत की और विकास शर्मा चुनाव जीत गए और महापौर बन गए जिसके बाद उनकी कर्मठ कार्यकर्ता की छवि बीजेपी संगठन में पहुंची और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रभावित हुए और उन्हें आज राज्य सरकार में बड़ी पदवी मिल गयी पूर्व महापौर रामपाल सिंह का कहना है की वो बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और आगे भी वह बीजेपी के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे उन्होंने उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर बीजेपी हाईकमान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया


खबरे शेयर करे -