-->

अवैध वसूली के आरोपी विकास सागर ने अपने पद से इस्तीफा दिया

खबरे शेयर करे -

अवैध वसूली के आरोपी विकास सागर ने अपने पद से इस्तीफा दिया

 

अनुसूचित मोर्चे में थे महामंत्री

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर साजिश के तहत फसाने का आरोप लगाया

 

रुद्रपुर खनन के डंपरों से अवैध वसूली के आरोपी शहर विधायक के नजदीकी विकास सागर ने अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बीजेपी अनुसूचित मोर्चे के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है उनका आरोप है की वो पूर्व विधायक और मीना शर्मा ऑडियो मामले में मुख्य गवाह है जिसके चलते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उन्हें किसी भी मुकदमे में फसाने के लिय कुछ भी कर सकते है सागर का कहना है की पूरे मामले में बीजेपी को कोई नुकसान न हो इसलिए वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे है उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल को भेजा है जिसे जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने मंजूर कर लिया है


खबरे शेयर करे -