दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

दिनेशपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामला क्षेत्र के एक गांव का है। एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है। घटना दो माह पुरानी बताई जा रही है। एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को तिलपुरी बरीराई थाना गदरपुर निवासी दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद रात 11 बजे उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर बेटी ने बताया कि दोनों आरोपी के साथ भटभोज हीरा निवासी एक अन्य युवक उसे हरिपुरा डैम पर ले गए जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तिलपुरी बरीराई निवासी सुमित, सोनू उर्फ भोला और भटभोज हीरा निवासी मनीष के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई है। एसओ ने कहा कि तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अभी वे घर से फरार हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement