मनोरंजन: ‘निकाह’ फिल्म पर मचा था बवाल, सलमा आगा को मिली थीं धमकियां

मनोरंजन: ‘निकाह’ फिल्म पर मचा था बवाल, सलमा आगा को मिली थीं धमकियां

साल 1982 में रिलीज हुई बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘निकाह’ अपने विषय और शीर्षक को लेकर बड़े विवाद में घिर गई थी। फिल्म में मुस्लिम समाज की परंपराओं, तलाक और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को दिखाया गया था। शुरुआत में इसका नाम ‘तलाक-तलाक-तलाक’ रखा गया था, लेकिन विरोध के बाद इसे बदलकर ‘निकाह’ कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के विरोध में 34 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के खिलाफ पोस्टर लगाए गए और दर्शकों से इसे नहीं देखने की अपील की गई। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सलमा आगा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके खिलाफ फतवा जारी होने की बात सामने आई थी और उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आते थे। इस घटनाक्रम के चलते उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस होने लगा था।

विवादों के बावजूद ‘निकाह’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। सलमा आगा की यह पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान दिलाई। वक्त के साथ फिल्म को लेकर विरोध कम हुआ और इसकी कहानी को दर्शकों ने सराहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement