कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी को शक्ति फार्म में

कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी को शक्ति फार्म में

 

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि में होगा आयोजन

 

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पुत्रों ने कसी कमर

 

 

रुद्रपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शक्ति फार्म में सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह समेत उत्तरप्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष करण भूषण सिंह और उत्तराखंड कुश्ती संगठन के महासचिव डॉक्टर एसपी देशवाल शामिल होंगे इस कुश्ती प्रतियोगिता में 100 महिला और पुरूष पहलवान अपनी पहलवानी का जलवा दिखाएंगे ये कुश्ती प्रतियोगिता 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केशव सूर्यमुखी कॉलेज कुसमोठ में होगी

 

जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के पुत्र समाजसेवी शिव वर्धन सिंह ने बताया की कुश्ती का आयोजन युवाओं में कुश्ती के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही नशे के खिलाफ माहौल बनाने के उद्देश्य से किया गया है उनका कहना है उनके पिता खेलों के प्रति रुचि रखते थे जिसके चलते उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पहलवानों के बीच सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन किया है जिसमें दोनों राज्यों के 100 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद देने के लिए शक्ति फार्म पहुंचने का अनुरोध किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement