-: Advertisement :-
Spread the love

Home उत्तराखंड मुख्य सचिव संधू ने परिवहन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, जन...

मुख्य सचिव संधू ने परिवहन विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, जन सुविधाओं को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फाेमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को ऑनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए विभाग स्तर पर क्या कार्यवाही की जा रही है, इसकी पूरी रूपरेखा बनाई जाए। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले सभी मानकों का भली भांति परीक्षण किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों के हिसाब से भी ड्राइविंग टेस्ट पैरामीटर में कोई व्यवस्था की जाए। कार्यों में बेहतर प्रगति के लिए सिर्फ पिछले एक साल से तुलना न की जाए बल्कि सुधार करने के लिए आदर्श क्या है, इस पर अधिक ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि परिवहन विभाग द्वारा जन सुविधा के दृष्टिगत जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनकी उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में आवश्यकतानुसार कुछ महत्वपूर्ण स्थान चिन्हित किये जाएं, जहां पर वाहन चालकों के लिए सोने, खाने एवं नहाने की उचित व्यवस्थाएं की जा सके। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं एवं संवारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग की ओर से कोई कमी न रहे। वाहन चालकों को भी इसके लिए नियत स्थानों पर समुचित सुविधाएं मिलनी जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाहनों की फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जहां पर वाहनों के फिटनेस टेस्ट हो रही है, उन स्थानों पर सी.सी.टी.वी कैमरों की पूरी व्यवस्था हो।
बैठक में सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी, एमडी परिवहन निगम रोहित मीणा, अपर सचिव परिवहन नरेन्द्र जोशी, संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह एवं परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की डीएम बोले:कुछ समस्या का निस्तारण मौके पर ही शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को सोपा बाजपुर - जिलाधिकारी...

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थलसमाधान का दिया मजबूत आश्वासन* *बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर* बाजपुर।भूमि बचाओ आंदोलन के 64 वें दिन डीएम उदय राज सिंह प्रातः...

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक 

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक  काशीपुर। बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में...

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती...
Related News

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व पूर्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Spread the love
error: Content is protected !!