कांग्रेस नेता बेहड़ ने मौलवी को सख्त सजा देने की मांग की 

कांग्रेस नेता बेहड़ ने मौलवी को सख्त सजा देने की मांग की

 

 

बच्चियो के यौन शोषण को शर्मनाक बताया

 

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने ग्राम मलसी में बच्चियों का यौन शोषण करने वाले मौलवी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है तथा साथ ही उन्होंने कहा है की ऐसे घिनोने अपराध करने वाले इंसान की चाहे वो किसी भी धर्मं या समाज का हो उसकी समाज में कोई जगह नहीं है |

 

 

विधायक बेहड़ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जब ऐसा जघन्य अपराध करता है तो वो इंसानियत के साथ साथ लोगों के विश्वास को भी तोड़ता है क्योकि ऐसे पदों पर बैठे व्यक्तियों में लोगों को विश्वास अधिक रहता है इसी विशवास को तोड़ते हुए ग्राम मलसी में एक मौलवी के द्वारा बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया है |

 

 

विधायक बेहड़ ने कहा की दिन प्रतिदिन हमारे समाज का माहौल दूषित होता जा रहा है आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की खबरे आती है मलसी की घटना अत्यंत निंदनीय है जहाँ अभिभावक अपने बच्चो को मदरसे में अच्छी शिक्षा पाने हेतु भेजते थे वही पर एक दरिंदा जो की मौलवी के रूप में वह मदरसा चला रहा था उसके द्वारा ही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ यौन शोषण किया जाता है | बेहड़ ने कहा कि वे इस पूरी घटना की निंदा करते है और पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए और साथ ही सरकार से भी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाये जाने की मांग करते है |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement