व्यापारियों के विस्थापन तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : करन माहरा

खबरे शेयर करे -

कांगेस प्रदेश अध्यक्ष प्रभावित व्यापारियों से मिले, बीजेपी विधायक और मेयर को जिम्मेदार ठहराया

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा राम मनोहर लोहिया मार्किट के प्रभावित व्यापारियों से मिले। इस मौके पर उन्हें व्यापारियों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा दुकान तोड़ने के लिये स्थानीय विधायक और शहर के मेयर को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा स्थानीय विधायक ने विधानसभा चलने के बाद भी मामले को विधानसभा तक मे नही उठाया और मेयर ने गुपचुप तरीके से दीवार बनाने का टेंडर कर दिया और दिखावे के लिए व्यापारियों को समर्थन देने के लिये धरना स्थल पर आ गए। उन्होंने कहा कांग्रेस विस्थापन तक व्यापारियों के साथ है और विस्थापन होने तक सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी।
राम मनोहर लोहिया मार्किट के व्यापारियों की दुकानों के टूटने के साथ ही रुद्रपुर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा व्यापारी पूरे तरीके से प्रशासन के साथ था, उसके बाबजूद भी प्रशासन ने बिना समय दिए व्यापारियों की दुकान तोड़ दी। उन्होंने कहा दुकाने टूटने के चलते आज व्यापारी भुखमरी की कगार पर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इन सबके लिए बीजेपी के विधायक और मेयर जिम्मेदार है, जिन्होंने पूरे मामले को सही तरीके से नही उठाया और व्यापारियों की दुकानें टूट गयी। इस मौके पर उन्हें व्यापारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। रोषित व्यापारियों ने कहा की कांग्रेस के किसी भी विधायक और नेता प्रतिपक्ष ने मामले को सदन में नही उठाया। साथ ही व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा हाइवे की दूरी को लेकर अलग अलग शहरो में अलग अलग मानक बनाने पर भी नाराज़गी जताई।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *