दीपक बाली ने कोतवाली प्रभारी से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग की

दीपक बाली ने कोतवाली प्रभारी से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग की

काशीपुर। दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी किये जाने की घटना का खुलासा न होने से खफा दुकान मालिक ने भाजपा नेता दीपक बाली के साथ कोतवाली पहुंच कर कोतवाली प्रभारी से चोरी का खुलासा जल्द करने की मांग की। ज्ञात रहे कि पीड़ित दुकानदार ने रुद्रपुर में भी एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिलकर चोरी का खुलासा करने का आग्रह किया था। पखवाड़े भर पूर्व गुरुनानक कॉलोनी निवासी मनीष सिंधवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पंत पार्क के पास उसकी मोबाईल की दुकान है। रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर वह अपने घर आ गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल चोरी कर लिये। बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने गया तो दुकान का शटर कटा मिला। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो 15 मोबाईल नए व 15 मोबाईल गायब थे। चोरी गए मोबाइल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। पिछले सप्ताह पीड़ित ने प्रबुद्ध जनों के साथ कोतवाली पहुंच कर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई थी। वहीं, अपने परिजनों के साथ रुद्रपुर में एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिलकर चोरी की इस घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने का भी आग्रह किया था। रविवार सायं भाजपा नेता दीपक बाली व अन्य प्रबुद्धजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर मनीष ने घटना का खुलासा जल्द करने की मांग रखी। पुलिस ने कहा कि जांच-पड़ताल की जा रही है। खुलासा जल्द किया जाएगा। इस दौरान राजीव सेतिया, गुरविंदर सिंह चण्डोक, गगन काम्बोज, राजकुमार सेठी, मुकेश पाहवा, जगमोहन बंटी, मनोज बाली आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement