चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक विनीता शाह ने सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक विनीता शाह ने सरकारी अस्पताल का किया निरीक्षण

काशीपुर। पूरे प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी है। कमी दूर होते ही जरूरत के हिसाब से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की नियुक्ति की जाएगी। यह कहना है महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड विनीता शाह का। विनीता शाह ने बुधवार को रामनगर रोड स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर वे खिन्न नजर आईं। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि वार्डों को चेक किया गया। मरीजों से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सफाई व्यवस्था में कमी है, जिसके बारे में बताया गया है कि नये टेण्डर निकाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टेण्डर मानक अनुरूप निकाले जाने हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया है, ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। डॉ. शाह ने बताया कि अस्पताल में एक टॉयलेट का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्देशित किया गया है कि आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही इसका निर्माण किया जाए। वहीं अस्पताल में डॉक्टर्स की कमी के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना था कि पूरे प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी है। कमी दूर होते ही जरूरत के हिसाब से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा भी थे। निरीक्षण के चलते अस्पताल में तैनात डॉक्टर व स्टाफ पूरी तरह चौकस दिखे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement