-->

इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्ड 

खबरे शेयर करे -

इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्ड

निशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक डी० पी० एस० यमुनानगर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के डीपीएस विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डीपीएस रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

धैर्य डांगी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सिमरजीत सिंह भुल्लर ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त, धैर्य डांगी, सिमरजीत सिंह भुल्लर एवं यश कुमार मिश्रा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

“डीपीएस रुद्रपुर — जहां प्रतिभा बनती है पहचान और सपने बनते हैं उपलब्धियां।”


खबरे शेयर करे -