चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धरा गया नशेड़ी चोर

दिनेशपुर। थाना पुलिस के अनुसार निकटवर्ती ग्राम रामबाग में पुलिस टीम वाहन चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मोतीपुर नम्बर 1 निवासी प्रवीण मंडल पुत्र परिमल मंडल को एक प्लेटिना गाड़ी के साथ धर दबोचा। जांच में वाहन अमृतनागर निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जोगा सिंह की चोरी हुई बाइक निकली। हरजिंदर सिंह ने 31 जुलाई को तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी होने की सूचना देकर बरामदगी की मांग की थी। उधर पकड़ा गया युवक नशे का लती है जो नशे की लत पूरी करने को चोरी किया करता था। पुलिस ने वाहन चोर को न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement