पूर्व विधायक ने कांवड़ियों के जत्थे को किया रवाना

पूर्व विधायक ने कांवड़ियों के जत्थे को किया रवाना

रुद्रपुर। रमपुरा से सावन मास में डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शनिवार को बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कांवड़ियों को मंगलमय एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान शिव की आराधना और आस्था के इस पर्व में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगाजल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और उनकी यात्रा सफल एवं सुरक्षित रहे। कांवड़ यात्रा पर रवाना होने वालों में राजेश कोली, प्रीतम कोली, सतीश कोली, रोहित कोली, समीर कोली, सचिन पाल, सुनील कोली, अजय श्रीवास्तव, पवन कोली और पंकज कोली सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement