



राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई के लिए भरी थी उड़ान
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को गुजरात के राजकोट में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग।गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग।विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित।डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की गुजरात के राजकोट में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में धुआं देखा गया था, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।एयरपोर्ट के रवने पर इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल एक्टिवइमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिलके ही राजकोट एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत हाई अलर्ट पर आ गए। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया। राजकोट एयरपोर्ट के रवने पर इमरजेंसी सेफ्टी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए हैं। इसके अलावा राजकोट फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां और पानी के टैंकर हवाई अड्डे के रनवे पर तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस के आला आधिकारी सहित एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी एयरपोर्ट पर मौजूद है।

