राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की जयंती मनाई

राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की जयंती मनाई

काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने तुषार गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस नेत्री (दिवंगत) श्रीमती इंदिरा हृदयेश की जयंती मनाई। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल रमनदीप काम्बोज और एनएसयूआई के नेता लवदीप सिंह ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड के विकास में जो अपना अमूल्य योगदान दिया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर विशेष शर्मा, सुमित पाल, मनीष शर्मा, शिवम भारती, हर्ष गौतम, अर्जुन कुमार, शाहरुख कसार और अजय यादव मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement