आकांक्षा गार्डन के पास एक मेडिकल स्टोर व इलेक्ट्रिक शॉप में आग लगी

आकांक्षा गार्डन के पास एक मेडिकल स्टोर व इलेक्ट्रिक शॉप में आग लगी

 

 

*काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीप स्थित आकांक्षा गार्डन के पास एक मेडिकल स्टोर व इलेक्ट्रिक शॉप में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की दवाईयां व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।बुधवार देर रात करीब सवा दो बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि आर्दशनगर में आकांक्षा मार्बल के पास सिंह मेडिकल स्टोर व रवि इलैक्ट्रिक की दुकानों में आग लगी है। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट ने आरके इलेक्ट्रिकल्स और सिंह मेडिकल की दुकानों में लगी आग पर काबू पाया। मेडिकल स्टोर के स्वामी गौतम नगर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने से उसकी करीब आठ लाख रुपए की दवाईयां, पंखे व अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। जबकि आरके इलेक्ट्रिल्स के स्वामी रवि कुमार ने भी लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ जाने की बात कही है। आग बुझाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट,चालक सुमित कुमार, चालक दीपक राठौर, फायरमैन विनोद कुमार, फायरमैन जगदीश प्रसाद, फायरमैन अर्जुन सिंह आदि थे।*

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement